Breaking NewsDelhiHaryanaPolitics

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में BJP को झटका : हिसार सांसद कांग्रेस में शामिल; बोले- किसानों-पहलवानों के मुद्दे पर असहज था, टिकट कटने की चर्चा थी

दिल्ली :-हरियाणा के हिसार से मौजूदा सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। इसके तुरंत बाद दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली। बृजेंद्र सिंह ने IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति जॉइन की थी।

वहीं सूत्रों के अनुसार बीरेंद्र सिंह की जल्द राहुल गांधी से मुलाकात होगी। जिसके बाद उनकी जॉइनिंग को लेकर फैसला होगा। बीरेंद्र सिंह की जॉइनिंग को लेकर सवाल पूछे जाने पर अजय माकन ने बताया कि वह एक पब्लिक मीटिंग में कांग्रेस जॉइन करेंगे।

कांग्रेस जॉइनिंग के बाद बृजेंद्र सिंह ने कहा-” मैं आज भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस जॉइन कर रहा हूं। मैं पार्टी के पूरे नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हूं। इसके साथ साथ मैं ये जरूर करना चाहूंगा कि कुछ राजनीतिक ऐसे कारण थे, जिसके कारण मुझे ये निर्णय लेना पड़ा। किसानों, अग्निवीर, महिला पहलवान.. जैसे कुछ ऐसे मुद्दे थे, जिसको लेकर में भाजपा में असहज था। हालांकि मैं इसके लिए लड़ता रहा हूं, और आगे भी लड़ता रहूंगा।”

बृजेंद्र सिंह किसान नेता सर छोटूराम के पड़नाती हैं। उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की मां भगवान देवी सर छोटूराम की बेटी थी। पिता-पुत्र लगातार हरियाणा में भाजपा को जजपा से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर रहे थे।

बृजेंद्र ने सोशल मीडिया पर कहा- मैंने इस्तीफा दिया..
हिसार से भाजपा सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया (X) पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुझे हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रविवार दोपहर तक हरियाणा को लेकर भाजपा उम्मीदवारों की अभी कोई लिस्ट नहीं आई है, लेकिन चर्चा यह है कि पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। जिसमें बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने या फिर उनकी इच्छा के मुताबिक सीट न मिलने की बात सामने आ रही है। इन हालातों को देखते हुए बृजेंद्र ने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया। बताया यह भी जा रही है कि सूबे के बड़े कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें टिकट का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कल शाम यानी सोमवार 11 मार्च को 6 बजे कांग्रेस CEC की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा से ब्रेक लेकर बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में बृजेंद्र सिंह की टिकट को लेकर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा के लोकसभा उम्मीदवारों पर चर्चा की जाएगी।

बृजेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा की हरियाणा में सरकार की सहयोगी जजपा का रास्ता अब साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक अब भाजपा हरियाणा में गठबंधन की सहयोगी जजपा को एक लोकसभा सीट दे सकती है। संभावना है कि हिसार लोकसभा सीट से जजपा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को उम्मीदवार बनाया जाए। हालांकि जजपा के नेता अभी तक गठबंधन को लेकर संशय में है, इसकी वजह यह है कि अभी तक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इसको लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए गए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने 2 अक्टूबर 2023 में जींद में “मेरी आवाज सुनो” रैली की थी। यहां उन्होंने भाजपा-जजपा का गठबंधन रहने पर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह ने अपने पिता के फैसले का समर्थन किया था। उन्होंने उस दौरान कहा था कि फैसला लेने के लिए अपनी तरफ से बंधन मुक्त किया है। ऐलान के 6 महीने बाद बृजेंद्र ने इस्तीफा दे दिया।

जींद रैली में बृजेंद्र सिंह ने किया था पिता का समर्थन
जींद रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार के BJP सांसद बृजेंद्र सिंह ने अपने पिता को खुलकर फैसला का समर्थन किया था। उन्होंने उस दौरान कहा था कि फैसला लेने के लिए अपनी तरफ से बंधन मुक्त किया है। बृजेंद्र सिंह ने रैली में मंच से कहा था कि चौधरी साहब जो भी करो, दिल से करना। आपने सोच समझ कर राजनीति 50 साल कर ली, इतना बहुत है। अब मेरे यानी बृजेंद्र सिंह के बारे में यह मत सोचना कि आपके किसी फैसले से मेरा फायदा होगा या नुकसान। आपको जो सही लगे, वो ही करना।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button