बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सम्मान की दिशा में की है एक अनूठी पहल ; छात्राओं की डिग्री पर पिता के साथ होगा मां का भी नाम
गोहाना :-7 मार्च: महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थापित बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी सम्मान की दिशा में एक अनूठी पहल की है। अब महिला विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं की
डिग्री पर पिता के साथ-साथ उनकी माता का नाम भी दर्ज किया जाएगा। यह शुरुआत विश्वविद्यालय के मई 2023 में पास आउट छात्राओं की डिग्री के साथ की जाएगी।
इस आशय का निर्णय वी.सी. प्रो सुदेश की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया। प्रो सुदेश ने कहा कि नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध इस विश्वविद्यालय द्वारा यह निर्णय समाज में महिलाओं को एक सम्मानजनक स्थान देने और उनके अति महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करने के लिए लिया गया है।
इस अवसर पर प्रो. संकेत विज, प्रो. श्वेता हुड्डा, डॉ. संदीप दहिया, प्रो. अशोक वर्मा, प्रो. रवि भूषण, प्रो. विजय नेहरा, डॉ. सुमन दलाल, डॉ. अनिल बल्हारा आदि मौजूद रहे।



