Breaking NewsEducationGohana
गढ़ी उजाले खां गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 5 छात्रों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किया सम्मानित
गोहाना :-6 मार्च : गढ़ी उजाले खां गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 8 के 5 बच्चों ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचों बच्चों को बुधवार को स्कूल में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सुशील बंसल के अनुसार राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी विद्यार्थी मोनू, वंशु, सोनी, अर्पिता और
गरिमा हैं। इन पांचों बच्चों को सरकार से कक्षा 9 से 12 की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा। प्रिंसिपल ने बताया कि उनके स्कूल के कक्षा 8 के 9 विद्यार्थियों ने बुनियाद के लेवल-1 की परीक्षा को भी उत्तीर्ण किया है। इस अवसर पर शिक्षक धर्मबीर, रामशरण, मनोज कुमार, हरप्रीत, प्रोमिला, निर्मला, पूनम आदि भी उपस्थित रहे।



