Breaking NewsGohanaReligion
श्रीराम शरणम गोहाना के 90 दिन के अखंड जप यज्ञ का समापन 10 को होगा
गोहाना :-5 मार्च : श्रीराम शरणम मिशन के 90 दिन के वार्षिक अखंड जप यज्ञ का समापन शहर में जींद रोड पर स्थित श्रीराम शरणम मंदिर में 10 मार्च को होगा। समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे का रहेगा। सानिध्य श्रीराम शरणम के प्रमुख पूज्य पिता कृष्ण विज जी और गुरु मां रेखा विज जी का रहेगा। यह अखंड जप यज्ञ 10
दिसंबर 2023 को प्रारंभ हुआ था। अखंड जप यज्ञ प्रति वर्ष दिसंबर में प्रारंभ और अगले वर्ष मार्च में पूर्ण होता है। इस का आयोजन विश्व भर में शांति और सौहार्दे की
मंगलकामना के साथ किया जाता है।


