AgricultureBreaking NewsGohana

मुआवजा मिलने तक जारी रहेगा गोहाना में 36 दिन से जारी किसानों का धरना

गोहाना :-4 मार्च: 36 दिन हो गए हैं किसानों को लघु सचिवालय में जिला स्तर के धरने पर बैठे हुए। वे सरकार द्वारा अपनी सुध न लिए जाने से नाराज हैं। किसानों ने दोहराया कि जब तक उनको उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिल जाएगा, तब तक वे धरना जारी रखेंगे।

धरने का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल कर रहे हैं। किसानों का गोहाना का धरना 29 जनवरी तक बिना ब्रेक जारी है। रविवार समेत सभी छुट्टियों पर भी इस धरने को विराम नहीं दिया जा रहा है। यह धरना गोहाना का लोकल न हो कर पूरे सोनीपत जिले का है।

किसानों का जिलास्तरीय धरना पी. एम. फसल बीमा योजना में रिलायंस कम्पनी की भूमिका के खिलाफ है।किसानों का आरोप है कि जब खराब फसलों का मुआवजा देने की बारी आई, तब रिलायंस कम्पनी ने उनकी पॉलिसी ही रद्द कर दीं तथा केवल प्रीमियम वापस कर मुआवजे का भुगतान रोक लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

किसान इस प्रकरण में प्रदेश के कृषि सलाहकार की भूमिका से बिदके हुए हैं। उनका कहना है कि जिला स्तर की अपील को किसान जीत चुके हैं, लेकिन राज्य
स्तर की अपील को कृषि सलाहकार दबा कर बैठे हैं। अपील का फैसला एक महीने में देना है, पर एक साल से अधिक वक्त बीत चुका है।

सोमवार को धरने के 36वें दिन प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने रोष व्यक्त किया कि सरकार और प्रशासन किसानों के आंदोलन की अनदेखी कर रहे हैं जो उन्हें बहुत महंगी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुनवाई करना दूर उनकी सुध तक नहीं ली जा रही है।

धरने पर राजमल मलिक, बिजेंद्र दलाल, रमेश मदीना, बिजेंद्र मदीना, राकेश नरवाल, सुभाष दलाल, राजेंद्र मलिक, बिजेंद्र मदीना आदि भी बैठे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button