Breaking NewsEducationEntertainmentGameGohana

अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन में ओवरऑल तृतीय रहा बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय

गोहाना :-4 मार्च: बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय छात्राओं ने केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन में विविध स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

‘महिला विश्वविद्यालय की टीम ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो सुदेश ने सोमवार को विजेता छात्राओं व अन्य टीम सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी। वी. सी. ने कहा कि इन छात्राओं ने अपने बेहतर प्रदर्शन से विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं को और अधिक ढांचागत व्यवस्था तथा सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। रजिस्ट्रार प्रो. नीलम मलिक ने भी सभी टीम सदस्यों की हौसला अफजाई की।

महिला विश्वविद्यालय की 45 छात्राओं के दल ने सोलो गीत, ग्रुप सांग, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, नृत्य, स्किट, मिमिक्री, माइम, वन एक्ट प्ले, हिंदी व अंग्रेजी कविता, पेंटिंग, रंगोली, कार्टूनिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी आदि में भाग लिया और 14 विधाओं में पुरस्कार जीते।

इस अवसर पर डीन, छात्र कल्याण प्रो श्वेता हुड्डा, युवा एवं सांस्कृतिक मामलों की निदेशक डॉ सुषमा जोशी व विजेता छात्राएं उपस्थित रही।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button