रभड़ा गांव के सरकारी स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
गोहाना :-1 मार्च : गोहाना शैक्षणिक खंड के रभड़ा गांव स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनकी ड्रेस, भाषा, व्यवहार, शैक्षणिक ज्ञान और प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल कदम सिंह काद्यान ने की। संयोजन संस्कृत शिक्षक आजाद शास्त्री ने किया। मूल्यांकन करने वाली टीम में शिक्षक राजेंद्र सिंह, मुकेश
देवी दर्शना, सुमित कुमार और सरोज रहे। इस टीम ने कक्षा 6 से हेमलता पुत्री हरीश, निशा पुत्री सुरेश, कक्षा 7 से यश पुत्र मनीष, नव्या पुत्री सुरेंद्र, कक्षा 8 से नीतू पुत्री राजेश, तमन्ना पुत्री सुनील, कक्षा 9 से मनु पुत्री राजेश और सिया पुत्री राजेश का चयन किया।
प्रिंसिपल कदम सिंह काद्यान ने चयनित बच्चों को सम्मानित किया तथा कहा कि अनुशासन, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभाशाली बच्चे सम्मानित किए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षक पवन मलिक और रमेश कौशिक भी मौजूद रहे।


