Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के गीता विद्या मंदिर स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
गोहाना :-गीता विद्या मंदिर स्कूल में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। प्राचार्य अश्विनी कुमार ने विद्यार्थियों को विज्ञान दिवस का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को देश के विकास में वैज्ञानिकों के योगदान को चिह्नित करने और पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1928 में भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की थी। इसे रमन प्रभाव कहा जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज को समर्पित है। सीवी रमन को उनके काम के लिए 1930 में भौतिकी में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान में रुचि रखने के लिए प्रेरित किया।


