गोहाना के JLN स्कूल के आशीर्वाद समारोह में कक्षा 12 के 148 विद्यार्थी हुए सम्मानित
गोहाना :-28 फरवरी बुधवार को शहर गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल में भारतीय संस्कृति के अनुरूप आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कक्षा 12 के 148 विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सब बच्चे स्कूल ड्रेस में पहुंचे।
आशीर्वाद समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा रहीं। संयुक्त अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा के साथ सह निदेशक राज कुमार जांगड़ा ने किया।
मैनेजर कृष्णा शर्मा ने कहा कि परीक्षा में शांत और एकाग्र चित्त बैठें। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। उत्तर पुस्तिका में सवालों के जवाब लिखते समय सहज रहें। प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने कहा कि अच्छे संस्कारों
को अपनाते हुए सभ्य समाज का निर्माण करें। एम.डी. सुनील शर्मा ने कहा कि हमेशा अपने माता-पिता, शिक्षकों का आदर करें।
इस अवसर पर शिक्षकों में चिराग जैन, सुखबीर, यशपाल, अश्विनी, विजय चौहान, राकेश शर्मा, संतोष यादव, नीतू शर्मा, सोनू, राधिका, ललित गुप्ता, सुमित चहल, अनिल लठवाल आदि ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।


