Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के गढी उजाले खां गांव में स्थित स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

गोहाना :-28 फरवरी बुधवार को गढ़ी उजाले खां गांव के  राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की बी. एड की छात्राएं भी
शामिल हुई। मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना स्कूल के प्रिंसिपल सुशील बंसल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि 18 साल
की उम्र होते ही अपना न केवल वोट बनवाएं अपितु चुनाव होने पर मतदान करने के लिए भी अवश्य जाएं। मतदाता
जागरूकता रैली का संयोजन शिक्षक पूर्ण सिंह, मनोज कुमार और रामशरण ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button