बी.पी.एस. महिला विश्वविधालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में वार्षिक महोत्सव का किया गया आयोजन
शिक्षक कैरियर संबंधी मार्गदर्शन और परामर्श भी दें : प्रो. सुदेश
गोहाना :-28 फरवरी: आज के प्रतिस्पर्धात्मक समय में छात्राओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देना जरूरी है। शिक्षक छात्राओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन और परामर्श भी अवश्य दें। बुधवार को यह बात बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो सुदेश ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के वार्षिक महोत्सव में कही।
वी. सी. प्रो सुदेश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस शिक्षण संस्थान की नींव महान शिक्षाविद भगत फूल सिंह ने शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य के लिए रखी थी। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि इस उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए संस्थान को इतना उत्कृष्ट बनाएं कि ये इस क्षेत्र की छात्राओं का पसंदीदा शिक्षण संस्थान बने।
प्रो. सुदेश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। संस्थान की छात्राओं ने सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रारंभ में पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रिंसिपल किरण जिंदल ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच संचालन
रणबीर राठी और शेफाली गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर राज सिंह काद्यान संयुक्ता, सविता शर्मा, सुमन वर्मा, अरुणा, मनोज कुमार, अनिल मलिक, शिल्पा मदान, शर्मिला आदि उपस्थित रहे।


