AdministrationBreaking NewsGohana
गोहाना के एस.डी.एम. विवेक आर्य की टीम ने महिला मेडिकल कॉलेज के नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण
गोहाना :-28 फरवरी एस.डी.एम. विवेक आर्य अपनी टीम के साथ बुधवार को गांव खानपुर कलां स्थित बी. पी. एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में पहुंचे तथा इस कॉलेज में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।
एस.डी.एम. की टीम में नागरिक अस्पताल के डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, नर्सिंग अधिकारी शिल्पी और ए.डी.सी. कार्यालय के राहुल थे एस.डी.एम. ने नशा मुक्ति केंद्र के वार्डों के साथ रिकॉर्ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रोगियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने दी जाए। उन्होंने रिकॉर्ड को भी पूरी तरह से दुरुस्त रखने के लिए कहा।
इस अवसर पर एच.ओ.डी. डॉ. सन्नी, डॉ. जोगेंद्र आदि भी उपस्थित रहे।
