गोहाना के गीता विद्या मंदिर में चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन
आजादी के लिए आजाद ने दे दी हंसते-हंसते जान : अश्विनी कुमार
गोहाना :-27 फरवरी शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में मंगलवार को चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों ने भी उन के चित्र पर पुष्प भेंट कर नमन किया। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि भारत को आजाद कराने के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी। ऐसे ही महान स्वतंत्रता सेनानियों में एक नाम चंद्रशेखर आजाद का है। यह एक ऐसे युवा क्रांतिकारी थे जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी। उन्होंने ठान लिया था कि वे कभी भी अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे, इसलिए अंग्रेजों की गुलामी की हुकूमत से खुद को आखिरी सांस तक आजाद रखा। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही अपनी जिंदगी को देश के नाम कर दिया था।
शिक्षिका संतोष भारद्वाज और मनु दूहन ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला।


