अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रतियोगिताओं का विजेता बना जे.एल.एन.स्कूल
गोहाना :-27 फरवरी : रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आयोजित भाषण,निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं में जे. एल. एन. स्कूल गोहाना विजेता बना। विजेता बच्चों को मंगलवार को स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा ने सम्मानित किया। अध्यक्षता एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की।
26 फरवरी को पी.एम. नरेंद्र मोदी ने 500 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था। इस योजना के अंतर्गत भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई गई थी।
कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में प्राची ने पहला, निबंध लेखन में राम शर्मा ने दूसरा, पेंटिंग में अतुल ने दूसरा जबकि वरिष्ठ वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में प्रिंस शर्मा ने पहला, भाषण प्रतियोगिता में शिवम ने दूसरा, और जयंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में निशा दूसरे स्थान पर रही।
विजेताओं को सोमवार को गोहाना जंक्शन पर सांसद रमेश कौशिक ने सम्मानित किया। मंगलवार को स्कूल में सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर चिराग जैन,
राजेवीर सांगवान, यशपाल शर्मा, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, साबर मलिक और सुखबीर मौजूद रहे।


