AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना की नई नियमित हुई कॉलोनियों में 85 लाख रुपए से निर्माण कार्य शुरू

गोहाना :-27 फरवरी: शहर में दो माह पहले नियमित हुई कालोनियों में रहने वाले लोगों को जल्द पक्की गलियों और निकासी की सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर परिषद ने इसकी शुरुआत जींद रोड स्थित श्रीराम शरणम कॉलोनी एक्सटेंशन दो से की। मंगलवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने शिलान्यास किया। यहां पर विकास कार्यों पर लगभग 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

शहरी स्थानीय निकाय द्वारा लगभग दो माह पहले नगर परिषद गोहाना की सीमा में पांच अनियमित कालोनियों को नियमित किया गया था। 13 कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजे गए हैं। नगर परिषद ने श्रीराम शरणम कॉलोनी एक्सटेंशन दो में विकास कार्य शुरू करवा दिए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि यहां पर कच्ची गलियों को इंटरलॉक टाइलों से पक्का करवाया जाएगा। पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पाइप लाइन बिछाने से निकासी बेहतर हो सकती है और गलियों की चौड़ाई भी बढ़ जाती है। इस कालोनी में गलियों और पाइप लाइन बिछाने के कार्य पर लगभग 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे निर्माण कार्य के दौरान ध्यान रखें। अगर एजेंसी गुणवत्ता में लापरवाही बरते तो इसकी अधिकारियों से शिकायत जरूर करें। अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी कॉलोनियों में भी जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।

इस मौके पर नगर पार्षद सुजीता दांगी, बलजीत दांगी, सतबीर जांगड़ा, जेई अंकित धनखड़, यश कुमार, दलबीर फौजी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button