AgricultureBreaking NewsGohanaSocial

हरियाणा जन संघर्ष मंच ने गोहाना में डब्ल्यू.टी.ओ. और हरियाणा सरकार का पुतला फूंका

गोहाना :-26 फरवरी हरियाणा जन संघर्ष मंच ने सोमवार को समता चौक में विश्व व्यापार संगठन (  डब्ल्यू.टी.ओ.) और हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन डब्ल्यू. टी. ओ. से कृषि क्षेत्र को बाहर करने तथा किसानों की मांगों को पूरा करने में हो रही देरी के विरोध में किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के प्रदेश सलाहकार डॉ. सी.डी. शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन करना किसानों का अधिकार है, पर सरकार ओछे हथकंडे अपना कर किसानों को बदनाम करने पर तुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से किए हुए वायदों को पूरा करने में आनाकानी कर रही है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जन संघर्ष मंच के प्रदेश सलाहकार ने कहा कि कृषि क्षेत्र को डब्ल्यू. टी. ओ. के दायरे से तुरंत बाहर किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में सूरजभान चहल, रमेश सैनी, मदन लाल अत्री, अशोक कुमार, राम कुमार, रोहतास भंडेरी, सुमित, महेश, नरेंद्र सांगवान, सतपाल एल. टी., विकास, जगबीर आदि ने भाग लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button