Breaking NewsEducationGohana

बी.पी.एस. महिला मेडिकल कॉलेज में बनेंगे नर्सिंग, पैरामेडिकल कॉलेज

गोहाना :-25 फरवरी: बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में 419.13 करोड़ रुपये से नए भवन बनेंगे। संस्थान में नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज का निर्माण भी होगा। सी. एम. मनोहर लाल खट्टर ने गृह मंत्री अनिल विज और सांसद रमेश कौशिक की मौजूदगी मैं संस्थान के तीसरे चरण के निर्माण कार्य के लिए बनने वाले भवनों का शिलान्यास किया। यह शिलान्यास शनिवार को करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में किया गया।

महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश चन्द्र दुरेजा ने बताया कि संस्थान में तीसरे चरण के अंतर्गत पी. जी. हॉस्टल, नर्सिंग हॉस्टल, नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। उनके अनुसार छात्राओं के लिए लेक्चर थियेटर के साथ आधुनिक जांच लैब की व्यवस्था भी की जाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ. दुरेजा ने बताया कि इन भवनों के निर्माण के बाद संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए आवास व नर्सिंग और अन्य कोर्स आरम्भ किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस चरण का कार्य के पूर्ण होने से चिकित्सा छात्राओं के साथ क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पी. एम. नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढाते हुए हरियाणा सरकार द्वारा संस्थान के लिए सभी प्रकार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button