गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल में 5 जिलों के हिंदी शिक्षकों को दिया शिक्षण का प्रशिक्षण
गोहाना :-25 फरवरी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) ने प्रदेश के पांच जिलों के हिंदी शिक्षकों के लिए प्रभावी शिक्षण कर दो दिन की कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुई।
सी.बी.एस.ई. की इस कार्यशाला में सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक और जींद जिलों के स्कूलों के हिंदी शिक्षक सम्मिलित हुए। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में गुरुग्राम के पटौदी में स्थित केशव विद्या विहार से निर्मला पोपली और कुरुक्षेत्र के प्रताप सिंह स्कूल से शमशेर सिंह पहुंचे।
कार्यशाला शनिवार को प्रारंभ और रविवार को समाप्त हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मेजबान स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने की तथा संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा का रहा। कार्यशाला में हिंदी शिक्षकों को सी.बी.एस.ई. की नई पद्धति की जानकारी दी गई।
रिसोर्स पर्सन निर्मला पोपली और शमशेर सिंह ने हिंदी विषय की राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा के विषय में बताया तथा भारतीय भाषाओं के शिक्षण के आधार पत्र के हिंदी भाषा के शिक्षण के निर्देशों से अवगत करवाया।


