डी.यू, डिस्टेंस एजुकेशन से गोहाना की नैंसी गोयल ने एम.ए. में की यूनिवर्सिटी टॉप
गोहाना :-25 फरवरी: नैंसी गोयल रेगुलर स्टूडेंट्स पर भारी पड़ गई। डिस्टेंस एजुकेशन से पॉलिटिकल साइंस में एम. ए. करते हुए नैंसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डी.यू.) को टॉप कर लिया जिस पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।
नैंसी गोयल का परिवार गोहाना में लक्ष्मी नगर में रहता है। उसके पापा विशाल गोयल और मम्मी सीमा गोयल नैसी का भाई शिवांशु गोयल हैं। नैंसी प्रारंभ से मेधावी
छात्रा रही है। उसने मैट्रिक सत्यानंद पब्लिक स्कूल से की। तब उसका सी.जी. पी. ए. 10 रहा था। नैंसी ने 12वीं गांव खानपुर कलां स्थित बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल से की। तब नैंसी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ इस स्कूल को टॉप किया था।
नैंसी ने डी.यू. के सिविल लाइंस, दिल्ली में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस विषयों के साथ बी. ए. की । उसने 84.38 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैंसी ने डिस्टेंस एजुकेशन से एम. ए. डी.यू. के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से की। उसने एम. ए. पॉलिटिकल साइंस विषय में की।
सीने 70.43 प्रतिशत अंकों के साथ उसने डी.यू. को टॉप किया। उसकी यह उपलब्धि इस दृष्टि से अतिरिक्त महत्वपूर्ण है कि उसने रेगुलर स्टूडेंट्स को पछाड़ कर सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।
शनिवार को डी. यू. में आयोजित समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नैंसी गोयल को सम्मानित किया। उन्होंने नैंसी की पीठ थपथपाई और उसके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। रविवार को नैंसी को बधाई देने के लिए उनकी नानी ओमवती देवी, मामा के परिवार से उनके बेटे हर्षित गर्ग और शुभ गर्ग, बेटी शिवी गर्ग भी पहुंचे।
नैंसी गोयल इस समय रोहतक की एम.डी.यू. से एल. एल. बी. कर रही हैं। उनके भैया शिवांशु एल.एल.बी. करने के बाद ज्यूडिशियल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।


