जे.एल.एन. स्कूल के अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम में नीरज कुमार ने कहा-सफल मार्गदर्शन के लिए अध्यापकों में आत्मविश्वास जरुरी
गोहाना :-24 फरवरी : शहर में गुढ़ा रोड स्थित जे.एल.एन. स्कूल में शनिवार को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा स्थापित मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र में अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान के लिए व्यक्तिगत परामर्श सेवाएं प्रदान की गई। परामर्शदाता नीरज कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सफल मार्गदर्शन के लिए अध्यापकों में आत्मविश्वास का होना बहुत ही जरूरी है। अध्यापक विद्यार्थियों को प्रेरणात्मक तरीके से पढ़ाएं ताकि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिले।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन सह-निर्देशक राजकुमार जांगड़ा और वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा का रहा। प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अध्यापकों में निरन्तर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।


