Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के लिटिल एंजेल कॉन्वेंट स्कूल की फेयरवेल पार्टी में बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं को दिए उपहार
गोहाना :-23 फरवरी : गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर स्थित लिटिल एंजेल कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 9 के बच्चों द्वारा कक्षा 10 के विदा ले रहे बच्चों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इस पार्टी में बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं को सम्मानपूर्वक उपहार भेंट किए।
अध्यक्षता प्रिंसिपल कंचन गोयल ने की। मुख्य अतिथि स्कूल के एम. डी. ओम प्रकाश गोयल थे। ओम प्रकाश गोयल ने बच्चों को सफलता का आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने अध्यापकों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे स्कूल की प्रतिष्ठा पर आंच आए। उन्होंने घर पर अपने माता-पिता का पूर्ण सम्मान करने की नसीहत भी दी।
इस अवसर पर शिक्षिका पिंकी, नैना, हेमलता, मोनिका, खुशी, विमला आदि का विशेष सहयोग रहा।


