CrimeState

अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार,पुलिस कर्मी धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पहुंचा, जब पुलिस वालों के ऐसे हालात हैं तो आम आदमी का क्या होता होगा।

जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आज अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगा है। लंबे समय बाद लगे जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में फरियादियों की भीड़ उमड़ी हुई है। विज लोगों की शिकायतें सुन अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं।

दरबार में ज्यादातर शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थी। दरबार में एक पुलिस कर्मचारी फरियादी बनकर पहुंचा। उसने बताया कि फतेहाबाद में ढाई एकड़ जमीन खरीदने के लिए 5 लाख रुपए बयाना दिया हुआ है, लेकिन आरोपियों ने अभी तक कोई निशानदेही नहीं कराई।

पुलिस को शिकायत भी सौंपी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं रही। गृह मंत्री ने पुलिस कर्मचारी की फरियाद सुनते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि जब पुलिस वालों के ऐसे हालात हैं तो आम आदमी का क्या होता होगा।

फरियादी बोला- सीएम ने झूठा बता दरबार से बाहर निकाला
जींद से जनता दरबार में पहुंचे वीर गौतम ने कहा कि प्लाट दिलाने के नाम पर उसके 19 लाख रुपए हड़प रखे हैं। पुलिस ने 6 माह जांच करके मुख्य आरोपियों को बाहर निकाल दिया और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 8 माह बाद केस को कैंसिल कर दिया। जब उसने RTI के तहत रिकॉर्ड मांगा तो कहा गया कि नष्ट कर दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

साल 2019 में उसने अपनी पत्नी के साथ सीएम मनोहर लाल के जनता दरबार में गया था, लेकिन सीएम ने उसे झूठा बताते हुए बाहर निकाल दिया था। उसके बाद पुलिस वाले उसे थाने बुलाकर मारपीट करते थे। कहा कि गृह मंत्री अनिल विज ही उन्हें न्याय दिला सकते हैं।

हजारों की संख्या में पहुंचते हैं फरियादी
गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है। जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button