श्रमजीवी पत्रकारों को राज्यसभा में मिले प्रतिनिधित्व : डॉ.इंदु बंसल जैन
सभी राजनीतिक दल श्रमजीवी पत्रकारों को दे सम्मान।


चंडीगढ़, 25 फ़रवरी 2026, ब्यूरो -हरियाणा में आगामी 16 मार्च को राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से एक सीट भारतीय जनता पार्टी तथा एक सीट कांग्रेस के हिस्से में जाने की संभावना है। इस संदर्भ में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से मांग की है कि श्रमजीवी पत्रकारों को राज्यसभा में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।
उक्त विषय पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन मांग करते हुए कहा कि श्रमजीवी पत्रकार सदैव समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ते आया है ओर जनहित के कार्यों ओर समाज के उत्थान में पत्रकारों की अग्रणी भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकारों का हरियाणा व देश को अग्रणी भूमिका दिलवाने में सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बावजूद उच्च सदन में कभी भी श्रमजीवी पत्रकारों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण सदन में ऐसे प्रतिनिधि होने चाहिए जो समाज के सभी वर्गों की आवाज प्रभावी ढंग से उठा सकें।
श्रमजीवी पत्रकार जैसे जागरूक, जुझारू ,शिक्षित और अनुभवी प्रतिनिधि को राज्यसभा में भेजा जाना न केवल सम्पूर्ण हरियाणा के पत्रकार समाज के सम्मान का विषय होगा, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।
डॉ. बंसल जैन ने भाजपा एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया कि हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों को सम्मान देते हुए ओर पत्रकारों की हरियाणा के विकास में सहभागिता की भावना को ध्यान में रखते हुए इस बार राज्यसभा में किसी पत्रकार को प्रतिनिधित्व देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जाए।
डॉ बंसल जैन ने विश्वास जताया कि दोनों राजनीतिक दल हरियाणा के पत्रकारों की भावनाओं का सम्मान करेंगे और सकारात्मक निर्णय लेंगे।

