Breaking NewsEducationGohana

युगों-युगों से हरियाणा थीम पर बी.पी.एस. में लगेगी दो दिन की प्रदर्शनी

गोहाना :-22 फरवरी: बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय में हरियाणा के गौरवमयी इतिहास पर दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित होगी। युगों-युगों से हरियाणा थीम पर यह प्रदर्शनी 27 और 28 फरवरी को आयोजित होगी। यह प्रदर्शनी महिला विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग द्वारा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के सहयोग से आयोजित होगी। इस प्रदर्शनी की संयोजक इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की अध्यक्ष डॉ. अर्चना मलिक ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश बतौर मुख्यातिथि करेंगी । इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हरियाणा के इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देना है। इस दौरान हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला द्वारा हरियाणा के इतिहास से संबंधित
किताबों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button