गोहाना की पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन की मांग मान लेने के बाद धरना खत्म
गोहाना :-22 फरवरी: हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन की भवन एवं सड़क शाखा में चार दिन से चल रहा धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। एस.डी. ई. ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को लिखित आमंत्रण दिया। बातचीत में उनकी मांगें मान ली गई।
अपनी मांगें लंबित रहने से नाराज कर्मचारी एस.डी.ई. के कार्यालय में उन्हीं के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। दो दिन से अधिकारी अपने कार्यालय में आ ही नहीं रहे थे। ऐसे में कर्मचारी उन पर भड़के हुए थे। गुरुवार को वह कार्यालय में आए। उन्होंने धरने पर बैठे कर्मचारियों को लिखित पत्र भेज कर बातचीत के लिए बुलाया।
बातचीत में यूनियन के नेता रणबीर दलाल, सुनील कुमार, रामचंद्र लाठ, रामलाल, मनोज कुमार, सुशील कुमार, सुरेश कुमार, सुभाष भट्टी और दिलराज मलिक ने कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व किया। दोनों पक्षों में बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। वार्ता सकारात्मक रही।
यूनियन के नेताओं ने दावा किया कि एस.डी.ई. इस बात के लिए भी तैयार हो गए कि फील्ड के कर्मचारी फील्ड में ही नियुक्त किए जाएंगे तथा उनके कार्यालय में जो कर्मचारी इस समय फील्ड के तैनात हैं, उन सब को फील्ड में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बाकी की मांगों पर भी सहमति बन गई।
इस अवसर पर संदीप सैनी, कुलदीप सिंहमार, दिलबाग सिंह, अरविंद कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, राज कुमार शर्मा, मनजीत लाठ, सुनील धनखड़, सुरेंद्र हसनपुर आदि मौजूद रहे।


