Breaking NewsGohanaReligion

गोहाना वासियों ने भगवान विश्वकर्मा चौक पर विश्वकर्मा पूजा दिवस समारोह मनाया

निर्माण और सृजन के देवता हैं भगवान विश्वकर्मा : दांगी

गोहाना :-22 फरवरी: शहर में महम मार्ग स्थित भगवान विश्वकर्मा चौक में बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा पूजा दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में
नागरिकों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करके श्रद्धांजलि दी।

मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह दांगी ने कहा भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उनको दुनिया का पहला इंजीनियर एवं वास्तुकार कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान भोलेनाथ का त्रिशूल, रावण की लंका, भगवान श्रीकृष्ण की द्वारिका नगरी और भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने ही किया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जांगड़ा ने की। उन्होंने कहा भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पकार हैं। मान्यता के अनुसार इंद्रपुरी, यमपुरी, वरुणपुरी, कुबेरपुरी, पांडव पूरी, सुदामा पुरी और शिव मंडल पुरी का निर्माण भी भगवान विश्वकर्मा ने ही किया था।

इस मौके पर समे राम धीमान, कृष्ण जांगड़ा, सुरेश पांचाल, नरेश धीमान, कर्मवीर पांचाल, सुभाष वर्मा, रमन जांगड़ा, श्री भगवान व मदनलाल आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button