Breaking NewsGohanaReligion
गोहाना से खाटू श्याम के लिए ( पानीपत-भिवानी-खाटू श्याम ) बस सेवा प्रारम्भ
गोहाना :-21 फरवरी : हरियाणा रोडवेज के गोहाना उप केंद्र की दैनिक बस सेवा पानीपत- भिवानी-खाटू श्याम रूट के लिए प्रारंभ की गई है। इस बस सेवा के जाने और वापस आने की समय-सारिणी तय कर दी गई है। पानीपत-भिवानी- खाटू श्याम रूट के लिए गोहाना उप केंद्र की बस सुबह 8 बजे पानीपत से चलेगी। गोहाना से सुबह 9 बजे, रोहतक से 9:40 बजे, भिवानी से 11:10 1 बजे, लोहारू से दोपहर 12:40 बजे, झुंझनूं से दोपहर बाद 2:40 बजे और सीकर से शाम के 4:40 बजे चलेगी। वापसी में यह बस खाटू श्याम से अगली सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह बस सीकर से सुबह 7:30 बजे, झुंझुनू से. 9:30 बजे, लोहारू से 11:30 बजे, भिवानी से दोपहर 1 बजे और रोहतक से 2:30 बजे चलेगी।


