Breaking NewsEducationGohana

अंकनाद पहाड़े प्रतियोगिता में गोहाना के गढ़ी उजाले खां गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छवि प्रदेश में प्रथम, तमन्ना द्वितीय

 

गोहाना :-21 फरवरी: गोहाना शैक्षणिक खंड के गढ़ी उजाले खां गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्रा छवि अंकनाद पहाड़े प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम घोषित की गई है।

इसी प्रतियोगिता में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर इसी स्कूल की छात्रा तमन्ना रही। इसी स्कूल के शिक्षक सुनील भावड़ ओपन ग्रुप में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे।

तीनों विजेताओं को बुधवार को स्कूल में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता हेड टीचर सतपाल सिंह ने की। संचालन दलबीर खुंडिया ने किया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी सुलतान सिंह सैनी रहे। विशिष्ट अतिथि स्कूल के हेडमास्टर रवींद्र मलिक और डी. पी. ई. लक्ष्मण सिंह रहे। कार्यक्रम में कक्षा 4 द्वारा कक्षा 5 के लिए विदाई पार्टी भी आयोजित की गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लोकमान्य गंगाधर तिलक अंकनाद पहाड़े प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को प्रदेश स्तर पर घोषित किया गया। प्रथम स्थान पर रही छवि को 11 हजार रुपए के राष्ट्रीय बचतपत्र तथा द्वितीय स्थान पर रही तमन्ना को 7 हजार रुपए के राष्ट्रीय बचतपत्र दिए जाएंगे।

दोनों बच्चियां कक्षा 5 की छात्राएं हैं। प्रदेश स्तर पर प्रथम शिक्षक सुनील भावा को भी 11 हजार रुपए के राष्ट्रीय बचतपत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।

छवि और तमन्ना की तैयारी करवाने वाले उनके शिक्षक राजवीर मलिक को भी सम्मानित किया गया। उक्त सरकारी स्कूल की कक्षा 4 का छात्र सूर्य हरियाणा राज्यस्तरीय प्राथमिक खेलों में प्रथम रहा। उसे भी समारोह में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक संतलाल रोहिल्ला, दलबीर दांगी, अनिल खटकड़, अनिल राठौर, सुनील लाठर, सुरेंद्र कुमार, तीजो, कुसुम आदि भी मौजूद रहें।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button