AgricultureBreaking NewsGohana

किसानों को मुआवजा मिलने तक गोहाना में जारी धरना खत्म न करने के लिए अड़े किसान

गोहाना :-20 फरवरी 23 दिन से लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान तब तक अपने धरने को खत्म नहीं करेंगे जब तक उनको खराब हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिल जाएगा। मंगलवार को यह हुंकार भारतीय किसान यूनियन की हरियाणा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने भरी। वह धरने पर बैठे किसानों को संबोधित कर रहे थे।

किसान रिलायंस कम्पनी की धोखाधड़ी से विक्षुब्ध हैं तो सरकार द्वारा इस कम्पनी पर कोई कार्रवाई न किए जाने से सख्त नाराज हैं। जिस समय किसान कम्पनी से खराब फसलों के मुआवजे की प्रतीक्षा में थे, उसी समय रिलायंस ने उनकी पी. एम. फसल बीमा योजना की पॉलिसी रद्द कर दीं तथा केवल प्रीमियम वापस कर अपना पिंड छुड़वा लिया। किसान पॉलिसी रद्द करने को अवैध बता रहे हैं तथा इस के लिए कम्पनी पर केस दर्ज किए जाने की मांग भी कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि किसान जिला स्तर की अपील को कम्पनी के खिलाफ जीत चुके हैं। कम्पनी ने उसे राज्य स्तर पर चुनौती दे रखी है। कायदे से एक महीने में फैसला आ जाना चाहिए था। लेकिन कृषि सलाहकार की गलत भूमिका के चलते एक साल के बाद भी अपील लंबित है। सत्यवान नरवाल ने कहा कि जब तक किसानों को उनके नुकसान के लिए एक-एक पैसा नहीं मिल जाएगा, तब तक गोहाना में किसानों का बेमियादी धरना लगातार जारी रहेगा। गोहाना का धरना सोनीपत का जिला स्तरीय है |

इस अवसर पर कृष्ण बजाना, मनदीप बजाना, प्रदीप सिवाच, पाले राम मलिक, राम किशन मलिक, सतपाल मलिक, मोहित सिवाणामाल, जगमंद्र नरवाल आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button