Breaking NewsEducationGohana

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ईश्वर स्कूल ने जीते 9 पदक

 

गोहाना :-19 फरवरी : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। इस स्कूल के बच्चों ने कुल 9 पदक प्राप्त किए। इनमें से 4 स्वर्ण पदक हैं। बाकी के 5 पदकों में 3 रजत और 2 कांस्य पदक हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कक्षा 5 से प्रतीक, कक्षा 7 से प्रयास, कक्षा 8 से यशिका और कक्षा 9 से सौरभ ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। कक्षा 5 से मनन, कक्षा 7 से आर्यन और कक्षा 9 से योगेश ने रजत पदक प्राप्त किए। इसी क्रम में कक्षा 7 से शौर्य और कक्षा 9 से यशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किए। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा गायत्री परिवार द्वारा आयोजित की गई।

सोमवार को स्कूल के निदेशक अनिल मलिक और प्रतियोगिता के आयोजक सुलतान सिंह ने विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button