Breaking NewsEducationGohana

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान में बी.पी.एस को मिलेंगे 20 करोड़ रुपए

 

गोहाना:-19 फरवरी :बी.पी. एस.महिला विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान ( पीएम- उषा) के तहत 20 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है।

वी.सी. प्रो सुदेश ने इस महत्वपूर्ण अनुदान के लिए पी. एम. नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रदेश के सी. एम. मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। वी. सी. प्रो सुदेश ने बताया कि पी. एम. द्वारा इस अनुदान से जुड़ी परियोजनाओं को डिजिटल रूप से 20 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के वी.सी. कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लांच किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वी.सी. के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्ववर्ती रुसा योजना की निरंतरता में स्वीकृत प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम- उषा) राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में हिस्सेदारी, पहुंच और उत्कृष्टता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वित्तपोषण में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि पीएम- उषा के तहत 20 करोड़ रुपये का यह अनुदान महिला विश्वविद्यालय को शोध और शैक्षणिक क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button