AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना में श्मशान भूमि से छोटू राम चौक तक दबाई जाएगी 24 इंची पाइप

गोहाना :-17 फरवरी: शहर के वार्ड नंबर 6 में बरसाती पानी की निकासी के लिए श्मशान भूमि से दीनबंधु चौ. छोटू राम चौक तक 24 इंची पाइप दबाई जाएगी। शनिवार को इस का शिलान्यास नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी और वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक ने किया।

उक्त भूमिगत पाइप वार्ड नंबर 6 में दबाए जाने हैं। इस वार्ड की नगर पार्षद राजबाला मलिक नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन हैं। राजबाला मलिक और चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्य का शिलान्यास किया। पाइप लाइन दबाए जाने पर 15 लाख रुपए की लागत आएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शिलान्यास समारोह में गोहाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन आजाद सिंह मलिक, गोहाना अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सहरावत, गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य, जनता विद्या भवन के पूर्व अध्यक्ष अजीत सांगवान समेत नगर परिषद के विभिन्न पार्षद और अधिकारी भी मौजूद रहे।

बाद में नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी वार्ड नंबर 16 में पहुंचीं। वहां उन्होंने एक जर्जर गली को दोबारा बनाने के कार्य का शिलान्यास किया। गली को नए सिरे से तैयार करने पर नगर परिषद 20 लाख रुपए खर्च करेगी। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड के नगर पार्षद प्रदीप लठवाल ने की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button