गोहाना के बाल भारती विद्यापीठ के दो विद्यार्थियों ने हिंदी ओलिम्पियाड में दृष्टि और अक्षत ने जीते स्वर्ण पदक
गोहाना :-16 फरवरी : शहर में बरोदा रोड पर डॉ. मंगलसेन हर्बल पार्क के सामने स्थित बाल भारती विद्यापीठ के दो विद्यार्थियों ने हिंदी ओलिम्पियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। ये विद्यार्थी कक्षा 5 की छात्रा दृष्टि और कक्षा 7 का छात्र अक्षत हैं।
सी.बी.एस.ई. से अनुमोदित हिंदी ओलिम्पियाड देश भर में दिसंबर 2023 में आयोजित हुआ था। इस ओलिम्पियाड की परीक्षा का परिणाम निकट अतीत में सार्वजनिक किया गया है।
इस ओलिम्पियाड में जहां दृष्टि और अक्षत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए, वहीं कक्षा 1 के नक्ष, कक्षा 2 के यक्षित, कक्षा 3 के कुंज, कक्षा 4 की माही, कक्षा 5 के केशव, कक्षा 6 के विराज और केशव, कक्षा 7 के उमंग और नमन, कक्षा 10 की विधि ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को उक्त सब बच्चों को स्कूल की प्रिंसिपल सुमन कौशिक ने सम्मानित किया। स्कूल के एम.डी. हरि प्रकाश गौड़ ने भी सम्मानित बच्चों को आशीर्वाद दिया।


