Breaking NewsEducationGohana
गोहाना की जीवीकस अकादमी के छात्र आकाश का जे.ई.ई. मेंस का ओवरऑल 97.45, गणित का स्कोर 99.4 प्रतिशत
गोहाना :- 15 फरवरी : शहर की काठमंडी में स्थित जीवीकस अकादमी के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आकाश पुत्र राजेंद्र का जहां ओवरऑल स्कोर 97.45 प्रतिशत रहा, वहीं गणित में यह प्रतिशत 99.4 रहा। गुरुवार को आकाश और अच्छा प्रदर्शन करने वाले बाकी के विद्यार्थियों को अकादमी में सम्मानित किया गया। इन बच्चों को केमिस्ट्री को टिंकू जांगड़ा, फिजिक्स को अजय सैनी और गणित को जतिन गुप्ता द्वारा पढ़ाया गया। अकादमी के बच्चे दो वर्ष से जे.ई.ई. मेंस की तैयारी में जुटे हुए थे। शिक्षकों ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया।


