नगर परिषद की चेयरपर्सन ने पुरानी स्ट्रीट लाइटो को बदलने का शुभारंभ देवी नगर के स्वर्ण जयंती पार्क से किया, अब लगेंगी नई एल.ई.डी.
गोहाना :-15 फरवरी: शहर में अब कहीं भी पुरानी स्ट्रीट लाइट नहीं दिखाई देंगी। उन सब की जगह अत्याधुनिक नई एल.ई.डी. लगवाई जाएंगी।
पुरानी स्ट्रीट लाइट को सदा के लिए अलविदा कहने का शुभारंभ नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने देवी नगर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क से किया।
रजनी इंद्रजीत विरमानी की चेयरपर्सन के तौर पर दूसरी टर्म है। पहली टर्म में जो 3 हजार से अधिक नई स्ट्रीट लोइट लगवाई गई, वे सब की सब नई एल.ई.डी. लगीं। लेकिन पुरानी स्ट्रीट लाइट पहले की तरह से बनी रही। अब दूसरी टर्म में चेयरपर्सन ने सब की सब पुरानी स्ट्रीट लाइट को बदल देने का फैसला किया है।
स्वर्ण जयंती पार्क में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक ने की। संयुक्त संयोजन सभी 23 वार्डों के निर्वाचित नगर पार्षदों ने सामूहिक पार्षदों ने किया। नगर परिषद ने पहली किस्त में 2 हजारे नई एल.ई.डी. खरीदी हैं। इनमें से 500 एल.ई.डी. 120 वाट और 1500 एल.ई.डी. 45 वाट की हैं।
चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि एक भी पुरानी स्ट्रीट लाइट शेष नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए जरूरत पड़ने पर नगर परिषद और एल.ई.डी. खरीदेगी।
