गोहाना के नालंदा इंटरनॅशनल स्कूल में जे.ई.ई. मेंस के शानदार स्कोर वाले 5 विद्यार्थी को किया सम्मानित
गोहाना :-14 फरवरी : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा इंटरनॅशनल स्कूल ने बधवार को अपने उन 5 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिन्होंने जे.ई.ई. मेंस को शानदार स्कोर के साथ क्वालीफाई किया।
जे.ई.ई. मेंस का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में नालंदा इंटरनेशनल स्कूल की मुस्कान पुत्री संजय ने 96.5 प्रतिशत, प्रियांश पुत्र रविंद्र गर्ग ने 93.49 प्रतिशत, एंजल पुत्री अजय कुमार ने 89.39 प्रतिशत, कष गोयल पुत्र संदीप गोयल ने 87.13 प्रतिशत और वंश मलिक पुत्र शमशेर मलिक ने 86.41 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इन पांचों बच्चों को बुधवार को स्कूल में आयोजित विशेष कायक्रम में प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने सम्मानित किया।
वीरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में अपने विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग फेकल्टी है।


