गांव खानपुर कलां स्थित उपकार पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाएं सम्मानित
गोहाना :-13 फरवरी : गांव खानपुर कलां स्थित उपकार पब्लिक स्कूल का मंगलवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस वार्षिकोत्सव में शैक्षणिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल मनोज मलिक ने की।
विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के लिए अतिथि रूप में बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संदीप दहिया, हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप शर्मा और भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक परमवीर सैनी रहे।
विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। स्कूल के प्रिंसिपल ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट में उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। इस अवसर पर रणधीर सैनी, दिलावर मलिक, डॉ. सत्य नारायण, सतपाल मलिक आदि भी उपस्थित रहे।


