Breaking NewsGohana

गोहाना में बिजली विभाग के जे.ई. के तबादले के लिए बेमियादी धरने पर बैठे कर्मी

गोहाना :-13 फरवरी:उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के गोहाना सिटी सब डिविजन के बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को एस.डी.ओ. कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया। बिजली कर्मचारियों का यह धरना इसी सब डिविजन के एक जे.ई. के तबादले की मांग को ले कर है।

धरने पर सुरेश यादव, राजेश शर्मा, मोहित कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र शर्मा, जोगेंद्र नरवाल, कुलदीप सिंह, प्रवेश कुमार, राजेश बुटाना, हरदीप सिंह, वीरेंद्र चोपड़ा, शिव कुमार आदि बैठे। कर्मचारी एस. डी. ओ. से भी खिन्न हैं कि उन्होंने जे.ई. के खिलाफ 8 फरवरी को दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बिजली कर्मचारियों ने कहा कि 3 नवंबर 2023 को एक्स. ई. एन. ने एस.डी.ओ. को आदेश दिया था कि जे.ई. का कारण बताओ नोटिस और चार्जशीट दिए जाएं, लेकिन एस.डी.ओ. ने अपने उच्च अधिकारी के आदेश पर आज तक कोई एक्शन नहीं लिया। जे.ई. का सामान्य उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार भी बेहद गलत है।

कर्मचारियों ने चेताया कि जे.ई. का तबादला होने तक उनका धरना जारी रहेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button