जे.ई.ई. मेंस में गोहाना के JLN स्कूल के छात्र आकाश ने 97.45 प्रतिशत अंक प्राप्त किये
गोहाना :-13 फरवरी शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल के मेधावी छात्र आकाश पुत्र राजेंद्र ने जे.ई.ई. मेंस की परीक्षा में 97.45 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसी स्कूल के प्रिंस पुत्र सोहन लाल ने 77.81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मंगलवार को आकाश और प्रिंस को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।
आकाश की मां शिमला देवी जे. एल. एन. स्कूल की कर्मचारी हैं। प्रिंस के पिता परिवहन विभाग में कार्यरत हैं। दोनों बच्चों के सम्मान समारोह का मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि समाज सेवी राकेश शर्मा रहे। संयुक्त अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा के अनुसार दोनों बच्चे नर्सरी कक्षा से जे. एल. एन. स्कूल में ही पढ़ रहे हैं। सम्मान समारोह में आकाश के साथ उनकी मां शिमला देवी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ललित गोयल, नीतू शर्मा, नीति जैन, अनिल लठवाल, चिराग जैन,
सुखबीर सिंह, सुशील मलिक और विजय चौहान भी मौजूद रहे।


