Breaking NewsEducationGameGohana

हरियाणा पब्लिक स्कूल गोहाना के छात्र प्रिंस ने नेशनल बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

गोहाना-12 फरवरी : गोहाना  के हरियाणा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 7 के छात्र प्रिंस पुत्र मनोज ने नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस पर सोमवार को स्कूल में लौटने पर प्रिंस को प्रिंसिपल सुदेश उप्पल ने सम्मानित किया। डी.पी. ई. अनिल कुमार के अनुसार ऑल इंडिया ओपन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप बेंगलुरु में हुई। इस चैम्पियनशिप में प्रिंस ने अपने प्रदेश हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। उसने 46 किलोग्राम से 50 किलोग्राम के भार वर्ग में हिस्सा लिया। तृतीय स्थान पर रहने पर प्रिंस को कांस्य पदक प्रदान किया गया। उसके सम्मान समारोह में शिक्षक मोहित, सचिन, गुंजन आदि मौजूद रहे। स्कूल के एम. डी. हरि प्रकाश गौड़ ने भी प्रिंस को उसकी सफलता पर आशीर्वाद दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button