Breaking NewsEducationGohana

बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश ने कहा-शोध शिक्षा ही नहीं, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र का अहम हिस्सा

गोहाना :-12 फरवरी : शोध केवल शिक्षा ही नहीं अपितू जीवन के प्रत्येक क्षेत्र का अहम हिस्सा है। किसी भी विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में शोधार्थियों की अहम भूमिका है। यह बात बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश ने कही। वे सोमवार को इंडक्शन कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं।

शैक्षणिक विभागों में पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वी.सी. प्रो. सदेश ने छात्राओं को कर्म करने की प्रेरणा दी। वी.सी. ने कहा कि भगत फूल सिंह के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय महिला शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए निर्धारित अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अनुशासन के साथ, निरंतर प्रयत्नशील बनने तथा जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यक्रम के प्रारंभ में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. संकेत विज ने नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को बी.पी.एस. में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डीन, रिसर्च प्रो. विजय नेहरा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष तथा विभागीय पी. एच. डी. समन्वयक उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button