Breaking NewsGohanaHealthSocial

सी.आर.पी.एफ. की 225वीं बटालियन के जवानों को लायंस क्लब-गोहाना सिटी के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता ने कहा-बोझ नहीं, फर्ज समझ कर दो ड्यूटी, नहीं होगा अवसाद

गोहाना :- 12 फरवरी: आप अपनी ड्यूटी को बोझ समझ कर नहीं, फर्ज समझ कर करो। आप को बिलकुल अवसाद नहीं होगा। सोमवार को सी.आर.पी.एफ. की 225वीं बटालियन के जवानों को यह परामर्श लायंस क्लब – गोहाना सिटी के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता ने दिया।

डॉ. एस. एन. गुप्ता अवसाद प्रबंधन के लिए सी.आर.पी.एफ. के जवानों को उपयोगी टिप्स दे रहे थे। अध्यक्षता बटालियन के सी.ई.ओ. एस. एम. हबीब ने की लायंस क्लब – गोहाना सिटी के अध्यक्ष ने कहा कि हम सब एक-दूसरे के पूरक हैं। कोई भी स्वयं में सम्पूर्ण नहीं एक-दूसरे की मदद से ही हम बड़े से बड़े काम आसानी से कर सकते हैं। जब हम सहयोग देना और लेना सीख जाते हैं, तब अवसाद हम से कोसों दूर रहता है।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ. एस. एन. गुप्ता ने कहा कि अवसाद केवल नकारात्मक नहीं, सकारात्मक भी होता है। सकारात्मक अवसाद नो पेन- नो गेन के अंग्रेजी नियम को निरूपित करता है। उन्होंने कहा कि जब अवसाद पॉजिटिव होता है, तब हम किए जाने वाले कार्य को चुनौती के रूप में करते हैं तथा अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम दे पाते हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button