Breaking NewsEducationGohana

84 मॉडलों में झलकी गोहाना के ओम पब्लिक स्कूल की वैज्ञानिक प्रतिभा

गोहाना :- 10 फरवरी शनिवार को गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित ओम पब्लिक स्कूल (ओ.पी.एस.) में विभिन्न विषयों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में कुल 84 मॉडल प्रदर्शित किए गए। इन मॉडलों से ओ.पी.एस. के विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा अभिव्यक्त हुई।

प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि पानीपत के डी.ई.ओ. कुलदीप सिंह दहिया थे। अध्यक्षता स्कूल की एम.डी. और एस.सी.ई.आर.टी. की पूर्व निदेशक निर्मेल लाठर ने किया। संयोजन प्रिंसिपल मनजीत खासा का रहा।

इस प्रदर्शनी में हिंदी, इंग्लिश, साइंस, सोशल साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, मैथ्स के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट के मॉडल प्रस्तुत किए गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रदर्शनी में जिन मॉडलों ने सबसे ज्यादा आकृष्ट किया, वे मॉडल इसरो, चंद्रयान, एयर क्वालिटी इंडेक्स, ऑटोमेटिक कार पार्किंग, ब्ल्यु टुथ चेयर, राम मंदिर, नई संसद, जीवन की सात अवस्थाओं, पुरातन युग से आधुनिक समय की शिक्षा पद्धतियां, फन विद मैथ्स, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, जी-20, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, गुड रीडिंग हैबिट के विकास आदि पर आधारित रही।

मुख्य अतिथि और पानीपत के डी.ई.ओ. कुलदीप सिंह दहिया ने कहा कि प्रदर्शनी के मॉडल नवोन्मेषी रहे तथा नए युग के विज्ञान का दर्शन करवाने वाले रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button