Breaking NewsEducationGohana

बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की तैयारी पर हुआ सेमिनार

गोहाना :-9 फरवरी: शुक्रवार को बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ( यू.पी.ए.सी.सी.) तथा यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कंपीटीटिव एग्जाम ( यू. सी. सी. ई.) द्वारा दृष्टि आई.ए.एस. के सहयोग से “सिविल सेवा की तैयारी कैसे करें” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

विशिष्ट वक्ता प्रशांत शर्मा तथा संकाय और साक्षात्कार पैनलिस्ट अभिषेक गौतम थे। यू.पी.ए.सी.सी. की उप निदेशक डॉ. अंशु भारद्वाज ने संयोजन किया इस सेमिनार में विभिन्न शैक्षणिक विभागों के अंतिम वर्ष की छात्राओं ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रथम सत्र में प्रशांत शर्मा ने छात्राओं को सॉफ्ट स्किल्स की अहमियत और सिविल सेवाओं के लिए इनकी आवश्यकता की जानकारी दी। उन्होंने क्षमता निर्माण, प्रभावी संचार, टीम वर्क व नेतृत्व क्षमता को व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

अभिषेक गौतम ने शैक्षणिक सफलता के लिए मार्गदर्शन किया कि क्या अध्ययन करें और कैसे करें। उन्होंने समसामयिक मामलों पर खुद को अपडेट रखने और प्रभावी ज्ञान अर्जन पर भी बल दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button