Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक विज्ञान की प्रश्नोत्तरी का विजेता बना क्षितिज सदन
गोहाना :-9 फरवरी : गोहाना-जींद रोड पर
स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को अंतर सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विजेता क्षितिज सदन बना।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने की। संचालन शिक्षक विनय कुमार ने किया। प्रतियोगिता आठ चरणों में हुई। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों से राजनीति शास्त्र, सामान्य ज्ञान, सांस्कृतिक ज्ञान, इतिहास और भूगोल के सवाल पूछे गए।
इस प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान पर तरंग सदन तथा तृतीय स्थान पर सोपान सदन की टीम रही। विजेता टीमों को सम्मानित करते हए प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने बच्चों का प्रेरित किया कि वे प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लें।


