Breaking NewsGohana
गोहाना की पी.डब्ल्यू.डी. कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन बने सुभाष भट्टी
गोहाना :-9 फरवरी: हरियाणा कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा गोहाना का त्रिवार्षिक चुनाव करवाया गया। नगर परिषद पार्क में आयोजित इस चुनाव कार्यक्रम में सुभाष भट्टी को चेयरमैन चुना गया।
चुनाव पर्यवेक्षक राज्य महासचिव नरेन्द्र धीमान व राज्य चेयरमैन रणबीर दलाल रहे। चुनाव में दिलराज मलिक को शाखा अध्यक्ष, सुनील धनखड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप सैनी को सचिव, कुलदीप को वित्त सचिव और धर्मेन्द्र मलिक को संगठनकर्ता की जिम्मेवारी सौंपी गई।
चुनाव पर्यवेक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त कमेटी को कमेटी के विस्तार का अधिकार दिया गया। इस अवसर पर विनोद योगी, रामचन्द्र लाठ और रामलाल आदि उपस्थित रहे।


