Breaking NewsEducationGohana

मुंडलाना के बी. ई. ओ. कार्यालय में आयोजित खंड स्तर के अभिनंदन समारोह में मुंडलाना खंड के 50 शिक्षक, 50 विद्यार्थी हुए सम्मानित

गोहाना :-9 फरवरी : शहर के सेक्टर 7 स्थित मुंडलाना शैक्षणिक खंड के बी. ई. ओ. कार्यालय में शुक्रवार को खंड स्तर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में इस खंड के 50 शिक्षकों और 50 ही विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता बी. ई. ओ. बसंत ढिल्लों ने की। मुख्य अतिथि सोनीपत के डी.ई.ओ. नवीन गुलिया और डाइट प्रिंसिपल महाबीर सिंह रहे।

गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त, भाजपा के प्रदेश मंत्री पं. उमेश शर्मा और वरिष्ठ नेता प्रदीप सांगवान, कांग्रेस के कथूरा खंड के स्टेट डेलीगेट डॉ. कपूर

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सिंह नरवाल, सोनीपत विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार मित्तल आदि विशिष्ट अतिथि रहे।

सम्मानित शिक्षकों और विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिए प्रतिष्ठित नागरिकों में गुलशन विरमानी, मलिक राज मलिक, प्रदीप चहल, संत लाल शर्मा, पवन शर्मा, पवन जागसी, सुरेश बजाज, आनंद शर्मा, रामरूप, हरि प्रकाश गुप्ता, कर्ण सिंह मोर, राजबीर ढिल्लों, भजन लाल आदि भी पहुंचे।

कार्यक्रम का संयोजन खंड संसाधन समन्वयक राजकुमार पंघाल ने किया। इस अवसर पर सोनीपत के विभिन्न खंडों के बी.ई.ओ. और बी. आर. सी., मुंडलाना खंड के स्कूलों के हेडमास्टर और प्रिंसिपल भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button