Breaking NewsEducationGohana

गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले JLN स्कूल के बच्चे सम्मानित

गोहाना :-7 फरवरी : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल में बुधवार को उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को अमर शहीद मदनलाल धींगड़ा पार्क में हुए राजकीय समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी थी।

गणतंत्र दिवस के राजकीय समारोह में जे. एल. एन. स्कूल के बच्चों ने 1857 के गदर में सेनानियों के बलिदान को निरूपित करते हए डांस एक्ट प्रस्तुत किया था। इस डांस एक्ट में जितने भी प्रतिभागी बच्चे थे, उन को और उनकी तैयारी करवाने वाली डांस टीचर शुभी शर्मा को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य अतिथि स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा रही। संयुक्त अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन की कमान सह निदेशक राजकुमार जांगड़ा के साथ वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा ने संभाली। बच्चों को इससे पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी सम्मानित कर चुके हैं।

इस अवसर पर सुखबीर सिंह, विजय चौहान, ललित गोयल, अश्विनी सरोहा, संतोष यादव, सोन शर्मा, चिराग जैन, नीति जैन, सोमवीर मलिक आदि भी उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button