Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के मुखी कॉलेज मे बी.एस.सी. नर्सिंग में अंशिका प्रथम, अंकिता द्वितीय
गोहाना:-7 फरवरी : रोहतक स्थित पी.जी.आई.एम.एस. द्वारा शुक्रवार को बी.एस.सी. नर्सिंग के द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में अंशिका प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर अंकिता और तृतीय स्थान पर अंजलि रही।
शहर के विष्णु नगर स्थित मुखी नर्सिंग कॉलेज मे, कॉलेज के चेयरमैन रवींद्र मोर के मुख्यातिथ्य में अच्छा परिणाम आने पर सब विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल ज्योति मलिक ने की। प्रिंसिपल के अनुसार मुखी नर्सिंग कॉलेज का बी.एस.सी. नर्सिंग के द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। मुखी कॉलेज सोनीपत जिले में प्रथम स्थान पर रहा।
मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह में शिक्षक और शिक्षिकाओं में रितु लठवाल, प्रियंका मलिक, हिमानी, रितु, अजय कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।


