Breaking NewsEducationGohana

महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल स्कूल ने अपना वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित

कितनी भी ऊंचाइयां छू लें, संस्कार बिना शिक्षा मूल्यहीन : डॉ. सुकामा

 

गोहाना :-7 फरवरी बुधवार को बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की वी. सी. प्रो सुदेश की अध्यक्षता में कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की की पद्मश्री डॉ सुकामा रहीं। डॉ. सुकामा ने कहा कि शिक्षा का मूल संस्कार है। जीवन में चाहे कितनी ही ऊंचाइयों को छू लें, लेकिन बिना संस्कार के शिक्षा मूल्यहीन है। वी. सी. प्रो सुदेश ने कहा कि नई तकनीक, विज्ञान व भाषाएं अवश्य सीखें, लेकिन अपनी मूल वैदिक परंपरा को साथ अवश्य रखें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वामी दयानंद को समर्पित “ऋषि गाथा” के साथ हुई। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा “मैं कृष्ण हूं” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई। इसके बाद भगत फूल सिंह के जीवन पर नाटिका “शिक्षा के ज्योतिपुंज” का मंचन हुआ।

योग नृत्य नाटिका “सर्वभूतेषु शांतिः ” द्वारा छात्राओं ने विभिन्न योग मुद्राओं का जानकारी दी। सभागार में पंजाबी गिद्दे की थाप भी गूंजी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शिक्षण तथा खेल सहित अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ हाउस की ट्रॉफी गंगा हाउस को प्रदान की गई। अतिथियों को कन्या गुरुकुल स्कूल की ओर से तुलसी दल भेंट किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button